पीएम मोदी ने वाराणसी से भरा नामांकन, देखिए कौन-कौन नेता पहुंचे ?
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार के दिन वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है। पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए दिग्गज नेता पहुंचे हैं। जिनमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम शामिल हैं । आपको बता दें कि 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा, बीजेपी के सहयोगी, चिराग पासवान, ओपी राजभर, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी पीएम मोदी के नामांकन के लिए पहुंचे हैं।

जो चार व्यक्ति पीएम मोदी के प्रस्तावक बने हैं उनके नाम हैं।
1 पंडित गणेश्वर शास्त्री- इन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था। ये ब्राह्मण समाज से आते हैं।
2 बैजनाथ पटेल- ये ओबीसी समाज से आते हैं और संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।
3 लालचंद कुशवाहा- ये भी ओबीसी बिरादरी से हैं।
4 संजय सोनकर- ये दलित समाज से हैं।

नामांकन से पहले पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव की पूजा कर उनसे नामांकन की अनुमति ली। पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के मौके पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा की । पीएम मोदी गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी 2014, 2019 में भी वाराणसी से ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।
पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो भी निकाला। जिसी झलकियां पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट की और लिखा कि रोड शो में काशीवासियों ने जो स्नेह बरसाया है वो मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है।